सोमवार, 7 मार्च 2016

स्वयं सेवी संस्था "संजीवनी" ने किया महिलाओं का सम्मान ....

 नई दिल्ली: 
स्वयं सेवी संस्था  “संजीवनी’’  संकल्प सामाजिक कार्य का..(रजि.) ने किया महिलाओं का सम्मान :
‘अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर स्वयं सेवी संस्था “संजीवनी’’  संकल्प सामाजिक कार्य का..(रजि.) की संस्थापिका एवं अध्यक्षा श्रीमती अनिता गुप्ता की के नेतृत्व में दिल्ली के  क़ुतुब विहार में ‘महिला सम्मान समारोह - 2016’ का भव्य आयोजन किया गया.. जिसमें  समाज की उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने जीवन में तमाम कठिनाइयों का  सामना करने के बावजूद समाज में एक नया आयाम स्थापित करके दूसरों को प्रेरित किया,  और यह सिद्ध किया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं....!  
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट’ की सरकारी अधिवक्ता थी, इस अवसर पर ‘संजीवनी’ की अध्यक्षा श्रीमती अनिता गुप्ता जी ने समाज  में   महिलाओं के साथ  हो रहे अत्याचार के प्रति चिंता जताई , और सरकार से अनुरोध किया कि महिला सुरक्षा हेतु कड़े से कड़े क़ानून बनाए जाएं और लागू किए जाएँ,  साथ ही अपनी और से  आश्वाशन दिया कि संस्था की ओर  से जितना भी हो सके जरूरतमंदो के लिए हमेशा मदद  के लिए  तत्पर है !
उन्होंने बताया कि “संजीवनी’’    जमीनी तौर पर पिछले कई वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य  कर रही है...जिसमें  असहाय , जरूरत मंदों एवं गरीब की मदद , महिला सशक्तीकरण , बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’  मुख्य है..!    रोजगार की दृष्टि से ‘संजीवनी’ लगातार जरूरतमंदो के लिए रोजगार दिलाने का कार्य कर रहा है..! संस्था सिलाई बुनाई  के साथ अन्य  कई माध्यमों   से बेरोजगारों के लिए रोजगार प्रदान कर  रहा है ..  ! साथ   ही संजीवनी ‘दामिनी’ एवं ‘नजबगढ़ की निर्भया’ को  न्याय दिलाने के लिए लगातार  लड़ाई रहा है ..!!

संस्थापिका एवं अध्यक्षा,  श्रीमती अनिता गुप्ता जी ने  कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी स्वयंसेवी, कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सहयोगीयों  का  आभार व्यक्त किया ! 
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें